फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में उचित कपड़े पहन कर आएं शिक्षक

Mon, 15 Feb 2016 12:38 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा मनमाने ढंग से कपड़े पहनने पर सीईओ ने रोक लगा दी है। सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन चौधरी ने इस आशय में निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


सीईओ ने परिपत्र में अपने दौरों का हवाला देते हुए कहा है कि कई सरकारी स्कूलों में देखा गया है कि शिक्षक उचित कपड़े पहन कर नहीं आते हैं।

शिक्षकों या अन्य नान टीचिंग स्टाफ द्वारा स्कूलों में अशोभनीय कपड़े पहनने से बच्चों के नैतिक, मानसिक और सामाजिक मूल्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

सीईओ ने शिक्षकों और अन्य स्टाफ को चेतावनी दी है कि पहनावे में बदलाव नहीं किया गया तो इसे उनकी प्रगति रिपोर्ट में नकारात्मक रूप से दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें