राजोेरी। जवाहर नगर क्षेत्र के लोगों ने यहां क्षेत्र में पीने के पानी की भारी कमी के खिलाफ सोमवार को राजोरी बुद्धल सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने राजोरी बुद्धल सड़क जाम कर जवाहर नगर के मुख्य बाजार में भी सड़क जाम की और हाथों में पानी के बर्तन और जल शक्ति विभाग के पानी के कनेक्शन की रसीद लेकर सड़क के बीच बैठ गए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारे लगाए और निर्बाध जल आपूर्ति की मांग की। लोगों ने कहा कि वे पिछले पांच दिन से पानी की आपूर्ति के बिना हैं, और कोई भी उनकी दुर्दशा पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। इस अवसर पर अनूप कपूर, राहिल इशर और मधुबाला आदि ने बताया कि सरकार को जल्द अस्थायी कर्मियों की मांगें मान लेनी चाहिए ताकि वे काम पर लौटें और सप्लाई बहाल हो सके। उन्होंने डीसी से समस्या के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।