फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोेरी में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से दुकानों व घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन-जीवन अस्तव्यस्त, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी



राजोेरी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम को करीब 6 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने लगभग दो घंटे तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। लगातार तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई दुकानों और मकानों में बारिश का पानी घुस जाने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान बाजारों में पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में घुसे पानी को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए राजोेरी पुलिस ने आम नागरिकों के लिए विशेष आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, मौसम संबंधी सुरक्षा सलाह का पालन करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें