सरकारी डिग्री कालेज नौशेरा मे टीकाकरण अभियान
नौशेरा। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने और महामारी को समाप्त करने के लिए प्रशासन के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में सरकारी डिग्री कॉलेज ने अपने परिसर में दो दिन का टीकाकरण शिविर आयोजित किया। इस शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जो शनिवार तक जारी रहा। दूसरे दिन इस टीकाकरण शिविर में 116 विद्यार्थियों को कोरोना की खुराक दी गई। टीकाकरण की संपूर्ण प्रक्रिया स्टाफ के सहयोग से और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए की गई। ज्ञात हो कि कॉलेज खुलने से पहले स्टाफ और छात्रों के लिए कोरोना टीकाकरण अनिवार्य है। संवाद