फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची और भतीजे का शव खेत से बरामद

Wed, 24 Feb 2016 01:30 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अड़गी दलहोड़ी क्षेत्र में मंगलवार की रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में चाची व भतीजे के शव बरामद हुए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजोरी पुलिस थाना क्षेत्र के दलहोड़ी गांव के मोड़ा बांडियां क्षेत्र में रात को करीब दस बजे कुछ लोगों ने एक खेत में दो शव देखे।

इसके बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के अनुसार क्षेत्र के चौकीदार से खेत में शव होने की सूचना मिली।

इसके बाद एसएचओ राजोरी की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार शशिबाला (37) और बलबीर सिंह (24) के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों का आपस में चाची और भतीजे का रिश्ता है।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाने के साथ मृतकों के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं खेत से दो शव मिलने पर पूरे गांव में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें