पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोरी। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला व एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दरहाल के उझान निवासी नजमा कौसर पत्नी मुमताज़ हुसैन रोज की तरह शुक्रवार को कमरे में सोने गई। शनिवार को ज़ब देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिवार के सदस्य उसे देखने पहुंचे, जहां उसे बेहोश पाया। इस पर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद नजमा को दरहाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।
उधर, थन्नामंडी पुलिस थाने के तहत आने वाले शाहदरा शरीफ निवासी 21 वर्षीय जफ्फर खुर्शीद पुत्र खुर्शीद अहमद शुक्रवार और शनिवार की रात को घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने उसे एक दुकान के बाहर अचेत पाया। उसे तत्काल शाहदरा शरीफ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को जीएमसी राजोरी भेजा, जहां चिकित्सकाें के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।