नौशेरा। नौशेरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ साहिल महाजन और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन मगोत्रा के नेतृत्व में राजल (नौशेरा) में विशेष नाका ड्यूटी लगाई गई थी। रात करीब 11:40 बजे दो व्यक्ति राजल से नौशेरा की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़ने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर तलाशी ली, जिसमें 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अंकित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी मानपुर ए, नौशेरा और सागर कुमार पुत्र बिट्टू कुमार निवासी नोनियाल नौशेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद