फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोेरी में दो कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे हेरोइन की खेप और गोलियां बरामद की हैं। एसएचओ राजोेरी ऐजाज वाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम जम्मू-राजोेरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्लर में नाका लगाया था। इस दौरान चेकिंग में दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया, जिनसे आठ-आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप भी बरामद की गई, जिसमें 8000 ड्रग्स टेबलट यानी टेपेंडाडोल टैबलेट शामिल हैं। इन्हें एक ट्रॉली बैग में पैक किया गया था। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद तमूर मलिक पुत्र शकील अहमद निवासी थानामंग दरहाल और आसिफ अहमद पुत्र मनीर हुसैन निवासी खेओरा राजोेरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें