नौशेरा। पुलिस ने एक स्कूटी को रोका, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके11एच 4395 था। वह बरेरी से नौशेरा की ओर जा रही थी। स्कूटी सवार दोनों लोगों की तलाशी ली गई । इस दौरान उनके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान आशु बाली निवासी राजल और पंकज कुमार निवासी बरेरी तहसील नौशेरा जिला राजोरी के रूप में हुई है। संवाद