राजोरी। पुलिस पार्टी ने खवास चौक पर नाका लगाया। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल जेके11एफ-2125 को रोका। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार और पीछे बैठा व्यक्ति भागने लगा। हालांकि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोहम्मद शकील निवासी कारी से 600 ग्राम भुक्की बरामद हुई। वहीं अब्दुल मजीद निवासी कारी खवास से 500 ग्राम नशे वाला पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद