फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजीएसबीयू ने शुरू किया पौधारोपण अभियान

विज्ञापन
बीजीएसबीयू ने शुरू किया पौधारोपण अभियान - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान शुरू किया। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौध लगाने के महत्व पर जोर दिया। प्रोफेसर अकबर ने एक पौधा लगाया और जैव विविधता और जैव संसाधनों के संरक्षण के लिए वनीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर ने उल्लेख किया कि इस अभियान का उद्देश्य सभी को पारिस्थितिक बहाली की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के दौरान चिनार सहित फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर रजिस्ट्रार मोहम्मद इशाक, डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रोफेसर आसिफ हुसैन, डीन स्कूल ऑफ एजुकेशन प्रोफेसर जीएम मलिक, छात्रों के एसोसिएट डीन डॉ. एए शाह, विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें