सुंदरबनी। वन विभाग की नौशेरा फारेस्ट डिविजन के निर्देशानुसार हर गांव हरियाली की ओर कार्यक्रम के तहत पंचायत लोअर भजवाल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें डीएफओ नीलिमा शाह, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील सूदन तथा लोअर भजवाल की आसपास की पंचायतों से आए सरपंच तथा पंचों ने कार्यक्र म में भाग लिया। डीएफओ ने कहा कि नौशेरा फारेस्ट डिविजन के अधीन आने वाले क्षेत्र की कुल 95 प्रतिशत पंचायतें वन प्रमंडल अधिकार क्षेत्र में आती हैं। इसलिए वन विभाग की तरफ से सभी पंचायतों को हर गांव हरियाली के अधीन लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत वन विभाग के तरफ से 37600 पौधे रोपित किए गए तथा विभिन्न प्रजातियों के 83400 बीज गोले भी प्रसारित कर पंचायतों में वितरित किए गए हैं। ताकि हर गांव हरियाली की ओर कार्यक्रम को फल बनाया जाए। इस मौके पर रेंज अधिकारी राकेश वर्मा तथा अन्य कर्मचारियों ने भी लोगों को हर गांव हरियाली कार्यक्रम के संबंध में जागरूक किया। संवाद