नौशेरा हंजाना ठाकरा पंचायत मे पौधारोपण अभियान
नौशेरा। एनएसएस इकाई की तरफ से शुक्रवार को डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. इनाम उल हक और डॉ. सुरिंदर कुमार के मार्गदर्शन में गोद लिए गांव हंजाना ठकरा में पौधरोपण, स्वच्छता और नशा मुक्ति अभियान का चलाया गया। उन्हें दो टीमों में विभाजित किया गया। एक पौधरोपण के लिए और अन्य नशामुक्ति अभियान के लिए घर-घर गए।
इसे सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया। इस पहल में पौधरोपण के लिए स्वयंसेवकों ने झाड़ियों को साफ किया और पौधे लगाए उनको पानी भी दिया। ग्रामीणों के बीच पौधे का वितरण भी किया गया। दूसरी टीम ने ग्रामीणों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उन्हें नशे और मादक द्रव्यों के सेवन के बारे में जागरूक किया। इकाई के साथ पंच डॉली देवी और रितु बाला भी रहीं।
प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को समुदाय के साथ संपर्क बनाने की सलाह दी।