लोअर भजवाल की पंचायत बनपुरी गंाव में पिछले दस दिनों से खराब ट्रांसफार्मर के ठीक नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांववासियों का कहना है कि बिजली विभाग के आला अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया जा सका है।
राम पाल, ओमप्रकाश, मदन लाल, कुलदीप कुमार, मुलख राज, भूषण कुमार आदि ने बताया कि दस दिन पहले गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, लेकिन विभाग की तरफ से अब तब इसे सही नहीं कराया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली के अभाव में पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि ट्रांसफार्मर को जल्द सही कराया जाए।