नौशेरा में सेना के जवान छात्राओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देते हुए।
नौशेरा। सेना समय-समय पर नियंत्रण रेखा के समीप गांव वालों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ-साथ कई जागरूक कार्यक्रम चलाती रहती है। उसी के तहत नौशेरा ब्रिगेड के तत्वाधान में झांगर बटालियन की तरफ से तहसील के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने की दिशा में नियंत्रण रेखा के समीप गांव वालों तथा ग्राम रक्षा समिति के लोगों के लिए फायरिंग, बारूदी सुरंग और आईईडी के बारे में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों व स्कूल के बच्चों व लड़कियों को शामिल करके हथियारों के रखरखाव व फायरिंग करने के तरीके बताए गए, जिससे उनके अंदर साहस व नौजवानों में उत्साह व जाग्रत हो।