नौशेरा। नौशेरा ब्रिगेड की रुमलीधारा बटालियन ने युवाओं के लिए मोबाइल मरम्मत के लिए लघु कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किया है। 21 दिन चलने वाले इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना और भविष्य में अवसरों का पता लगाना है। नौशेरा के दूरदराज के पांच गांवों के 15 युवाओं ने नामांकन कराया है। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय कंप्यूटर शिक्षा संस्थान (एनसीईआई) से प्रशिक्षण, किट और प्रमाणपत्र प्रदान करके स्वरोजगार के लिए तैयार करेगा। संवाद