फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे दस वाहन चालकों के चालांन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए यातायात पुलिस ने बुधवार को दस वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान कुछ वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुंदरबनी के वभिन्न मार्गों पर वाहन चालकों द्वारा बगैर ड्राइविंग लाइसेंस और बगैर दस्तावेज के वाहन चलाने की शिकायतें मिलने पर लगाए गए नाकों के दौरान दस वाहन चालकों के चालान काटे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव सिंह सलाथिया ने बताया कि सुंदरबनी के विभिन्न सड़क मार्गों पर कुछ कम आयु के बच्चों तथा अन्य लोगों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए दस वाहन चालकों को पकड़ कर उनके चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और वाहन चालकों को चाहिए कि वह यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें