नौशेरा। बारिश के बीच रविवार रात्रि को वज्रपात होने से तीन मवेशियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इलियास पुत्र वली मोहम्मद निवासी बरोथिया (कनारा) की दो भैंसें और एक भैस का बच्चा मरा है। इलियास ने बताया कि इस घटना में उनका लाखों का नुकसान हो गया है। उनका परिवार इसी से चलता था। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। संवाद