फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार की 3 किशोरियां लापता

Tue, 30 Apr 2024 04:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। शहर से सटे फतेहपुर क्षेत्र के एक ही परिवार की 3 किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस किशोरियों की तालाश में जुटी है, लेकिन फिलहाल सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

लापता हुई किशोरियों के दादा हाजी मुश्ताक अहमद ने बताया कि शनिवार को 1:30 बजे तक तीनों किशोरियां घरोें में ही थीं, लेकिन इसके बाद कहीं आगे पीछे चली गई। जब एक घंटे बाद परिवार ने उनकी तलाश करना शुरू किया तो उनमें से कोई भी नजर नहीं आई। शनिवार और रविवार को शाम तक हर जगह तलाशने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने राजोरी पुलिस थाने में लापता होने की शिकायत दी है। किशोरियों की दादी और मां ने बताया कि घर में ऐसी वैसी कोई बात भी नहीं हुई। मगर अचानक घर से गायब हो जाना समझ से परे है और परिवार बहुत परेशान है। उधर राजोरी पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तीनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस तीनों के परिजनों के साथ-साथ उनकी सहपाठियों व अन्य दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें