फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी पुलिस से चोरी के सामान के साथ एक युवक को किया गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बैरीपतन तहसील के गांव ठंगर में कुछ दिन पूर्व हुई एक चोरी के मामले मेें पुलिस ने सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गांव ठंगर के एक व्यक्ति ने सुंदरबनी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर से एक लाख रुपये का सामना चोरी कर लिया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसडी सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर चंद्र पाल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। चंद्रपाल ने ने चोरी करने की बात मानते हुए चोरी का सामान पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें