सुंदरबनी। गांव तला टांडा में चोरों ने लदियाल बिरादरी के देवस्थान के दान पात्र को तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार गांव तला टांडा के निवासियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि लदियाल बिरादरी के देवस्थान पर बनाए गए मंदिर के अंदर रखे गए दानपात्र के ताले को में चोरों ने तोड़कर नकदी चोरी कर ली। सुबह लोग पूजा के लिए पहुंचे तो दानपात्र के ताले के टूटे देख रोष पैदा हो गया। बिरादरी के लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है । संवाद