फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: चोरी के 31 पशु बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने पशु चोरी का मामला सुलझाया, पांच लाख से अधिक कीमत के हैं पशु
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले के पीड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में पालतू पशुओं की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पांच लाख से अधिक मूल्य के पशुओं को बरामद करने के अलावा अपराध में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि 25 फरवरी को इश्फाक अहमद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी चंबितरार कोटरंका ने पुलिस पोस्ट पीड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि कुछ लोगों ने चंबितरार कोटरंका स्थित उसके घर से भेड़ और बकरियां चुरा ली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। एसएचओ कंडी शकील मन्हास की देखरेख में प्रभारी पुलिस पोस्ट पीड़ी पीएसआई चंदर कांत ने जांच शुरू की। जांच कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल की। उनके खुलासे पर पांच लाख से अधिक कीमत के 31 पालतू पशु (23 भेड़ और 8 बकरियां) बरामद किए हैं। जांच में और भी बरामदगी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें