फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रैली निकाल दिया धरना

Mon, 22 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लिए गए ग्रामीणों को छोड़े जाने की मांग पर रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कसबे में रैली निकाली। रैली में शामिल लोग पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रैली बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि हिरासत में लिए गए आठ लोगों को तत्काल छोड़ा जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रामीण करीब दो महीने पहले कालाकोट में हुए संजय सिंह सहित दो बहनों की हत्या की सीबीआई जांच कराने  की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैँ। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक शांतिपूर्वक धरना और प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर भाजपा युवा प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि स्योट में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने जो कहर बरपाया, उसे सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डंडे बरसाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन का और विस्तार किया जाएगा। पीडीपी नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि आंदोलन करना जनता का अधिकार है, पुलिस की यह बर्बरता पूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान नीना शर्मा ने भी महिलाओं पर डंडे बरसाने की निंदा की है। उधर, एसडीपीओ प्रदीप सिंह गौरिया ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कियाजाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें