सुंदरबनी। पंचायत अप्पर भजवाल ए के मोडा कुंड का श्मशानघाट पर शेड बनकर तैयार हो गया है। मांग ग्रामीण पिछले लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। ग्रोथ मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विपिन पाल शर्मा, सुरेश कुमार, रोशन लाल और अनिल कुमार ने कहा कि श्मशानघाट पर शैड बनाने का काम कुछ दिन पहले शुरू हुआ था, जो अब बनकर तैयार हो गया है। जिला विकास परिषद सदस्य राजेंद्र शर्मा ने दो से ढाई लाख रुपए आवंटित करके इसे बनवाया है। संवाद