फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में हारने पर किया हमला

Sat, 11 Oct 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जुए में रुपये हारने के बाद एक युवक ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर के ढांगरी क्षेत्र का है। ढांगरी निवासी पंकज शर्मा और राजन शर्मा शुक्रवार को जुआ खेल रहे थे। जुए में राजन करीब 10 हजार रुपये हार गया।
विज्ञापन


राजन ने जब यह बात घर जाकर अपनी मां को बताई तो मां ने पंकज से रुपये वापस लेने की बात कही। राजन की मां किरण बाला राजन को अपने साथ लेकर पंकज के घर पहुंची। पंकज से उन्होंने जुए में हारे रुपये मांगे तो दोनों में बहस शुरू हो गयी। इसी बीच राजन ने तेज धार हथियार से पंकज पर जानलेवा हमला कर दिया।

उसने पंकज के पेट, बाजू और गले पर हथियार से वार किया। बीच बचाव करने पर राजन ने अपनी मां पर भी वार कर डाला।  गंभीर घायल होकर पंकज बेहोश हो गया। मां के हाथ पर भी चोट आई है। वहीं हमले के बाद राजन मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। एसएसपी मुबस्सर लतीफी ने बताया कि  हमले के आरोपी को पुलिस ने उसे किसी दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें