सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से सेना कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में जिले की थन्नामंडी स्थित सेना की राष्ट्रीय रायफल बटालियन ने तहसील के संगली गांव स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में फर्नीचर भेंट किया।
स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान सेना ने 20 डबल सीटर डेस्क, अलमारी व अन्य सामान भेंट कर बच्चों की मांग को पूरा किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के हेडमास्टर व अन्य शिक्षकों ने सेना के इस कार्य की सराहना की।
सरपंच ने सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे सेना व आम जनता के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।