फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: राजोरी के जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, ग्रेनेड और 354 कारतूस बरामद

Wed, 28 Oct 2026 05:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के डोबा गली के जंगल में राष्ट्रीय राइफल्स ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर तीन हैंड ग्रेनेड, यूबीजीएल के चार राउंड और एके राइफल के 237 कारतूस समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
बरामद गोला-बारूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। जिले के कोटरंका उपमंडल के ऊपरी इलाके में स्थित डोबा गली के दुर्गम जंगल में तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स ने ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ठिकाने से अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) के चार राउंड, तीन हैंड ग्रेनेड, एके असॉल्ट राइफल के 237 कारतूस, जनरल पर्पज मशीन गन (जीपीएमजी) के 101 बेल्टेड कारतूस और पिस्तौल के 16 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा एक एके राइफल की संगीन, एक बैग और एक चादर भी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें