फिर से नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर जीएमसी राजोरी की नसें प्रदर्श
- फोटो : AMAR UJALA
राजौरी । सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी में कांट्रेक्चुअल पर लगाई गई नर्सों को निष्कासित किए जाने के बाद उनका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नुर्से व अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे और फिर से उन्हें फिर से नियुक्त किए जाने की मांग करते रहे। जीएमसी राजोरी के गेट के बाहर सड़क जाम कर बैठे गुस्साए नर्सों व अन्यों ने बताया कि इस समय लॉक डाउन के चलते करोना के डर के चलते उनकी सख्त जरूरत है लेकिन पता नहीं क्यों सरकार उनके साथ यह भेदभाव कर रही है। उन्होंने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह लोग विपरीत परिस्थिति में भी काम कर रहे थे और कोरोना से संक्रमित मरीजों की पूरी सेवा कर रहे थे फिर भी ना जाने क्यों सरकार ने उनकी सेवाओं को जारी नहीं रखा और 1 साल पूरा होने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया। वही उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उन्हे फिर से नियुक्त करने के आदेश जारी करें ताकि वह लोग बेरोजगार ना हो। वही हड़ताल कर रहे नर्स व अन्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उन्हें फिर से नियुक्त नहीं करती उनकी हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा।
निष्कासित किए जाने के बाद जीएमसी की राजोरी की नसें हड़ताल पर
- फोटो : AMAR UJALA
निष्कासित किए जाने के बाद जीएमसी की राजोरी की नसें हड़ताल पर