कलाल मे जीओ का टावर बना शो पीस, 10 माह हो गए टावर ल
नौशेरा। करीब 10 माह से कलाल में लगा मोबाइल टावर न चलने से सीमावर्ती क्षेत्र गांव में लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सरपंच रमेश चौधरी नेे बताया कि यहां टावर लगने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ी। मोबाइल सिगनल न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार मोबाइल कंपनी के अधिकारिओं को अवगत कराने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि जल्द ही इसे चालू कराया जाए। संवाद