फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नाैशेरा में निकाली बाल कृष्ण की झांकी

Fri, 07 Feb 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
नौशेरा लाल द्वारा में श्रीमद्भागवत कथा के दाैरान झूमते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : naushera
विज्ञापन
नौशेरा लाल द्वारा में श्रीमद्भागवत पुराण कथा जारी, श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

नौशेरा। लाल द्वारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बाल श्रीकृष्ण की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान कथा प्रवक्ता आचार्य सूरज शास्त्री महाराज बाल श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्णा की झांकी का आनंद लिया। महाराज ने बताया कि शुक्रवार को भगवान को गिरिराज पूजन एवं छपन भोग लगाया जाएगा। महाराज ने बताया कि युवा अवस्था हमारे जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। कभी नारी पर अत्याचार नहीं करना चाहिए। युवाओं को नारी का सम्मान करना चाहिए। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। महाराज ने तीर्थ का वर्णन किया और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का कथा में जिक्र किया। कथा के बाद पूजा करके प्रसाद वितरित किया गया। बाबा लाल द्वारा की सेविका सुरनक्षा बाली ने संगत से निवेदन किया कि श्रीमद्भागवत कथा में आकर पुण्य के भागी बने। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें