स्वर्णिम विजय वर्ष विजय माशाल पुहंची कालाकोट
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। 1971 में हुई जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली स्वर्णिम विजय मशाल रविवार को कालाकोट स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन पहुंची। यहां उपायुक्त सहित सैन्य अधिकारियों ने मशाल का स्वागत किया। विजय मशाल को कालाकोट में उतारा गया और एक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इसमें उपायुक्त राजेश कुमार शवन, सेना के जवान और पूर्व अधिकारी, सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी शहीदों को याद करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्षेत्र में रहने वाले युद्ध के दिग्गजों ने भाषण दिए। संवाद