फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर परवेज की भूख हड़ताल जारी

Wed, 05 Mar 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर की भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। वह अन्य साथियों के साथ अपने हक में नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह विश्वविद्यालय पहुंचते ही कक्षाओं का बहिष्कार कर टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य डॉ. परवेज अब्दुल्ला के पास जाकर बैठ गए। एसोसिएशन के सदस्यों ने एक बार फिर से विश्वविद्यालय के अधिकारियों को साफ साफ शब्दों में कहा कि ज़ब तक निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर को बहाल कर उनकी किश्तवाड़ के नर्सिंग कॉलेज से अटैचमेंट को रद्द कर उन्हें वापस इसी विश्वविद्यालय में तैनात नहीं किया जाता, वह डटे हेंगे। एसोसिएशन ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की मध्य रात कड़ाके की ठंड में भी प्रो. परवेज समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें