ग्रामीण विकास विभाग में तैनात सुपरवाइजर को बिना अनुमति के डयूटी से गैर हाजिर रहना महंगा पड़ा। सहायक आयुक्त के औचक दौरे के दौरान सुपरवाइजर को गैर हाजिर रहने पर सस्पेंड कर अटैच कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार विभाग के सहायक आयुक्त ने शुक्रवार को पंजग्राई ब्लाक का औचक दौरा किया तो पाया प्लांटेशन विंग में तैनात सुपरवाइजर जफर इकबाल गैर हाजिर हैं।
जांच के दौरान पाया कि वह पिछले पांच दिनों से डयूटी पर हाजिर नहीं हुए और ना ही किसी उच्च अधिकारी से अनुमति ली है।
इस प्रकार से लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने तत्काल सुपरवाइजर को सस्पेंड कर उन्हें राजोरी स्थित अपने कार्यालय अटैच कर दिया है।