फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दिया 9.30 लाख का चेक

Sat, 06 Sep 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
फोटो 01 कच्चे मकान में दबकर मृत्यु का शिकार हुए परिवार को राहत राशि का चैक सौंपते हुए तहसीलदार
विज्ञापन
सुंदरबनी। प्रशासन ने गांव कांगड़ी में पीड़ित परिवार को 9.30 लाख रुपये का चेक सौंपा है। इस अवसर पर डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज जम्मू व कश्मीर पुलिस विशेष रूप से परिवार से मिलने के लिए सुंदरबनी के कांगड़ी के गांव पहुंचे। गांव के सरपंच अनिल कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने परिवार के साथ गहन संवेदनाएं व्यक्त की। एसडीआरएफ के तहत 8,00000 और घर बनाने के लिए 1,30,000 का चेक मृतका सीता देवी के पति रतनलाल को सौंपा गया। तहसीलदार जाहिर राणा ने कहा कि मौत का कोई मुआवजा नहीं होता। मगर थोड़ी सी सहायता इंसान को जीवन जीने के लिए बल देती है। प्रशासन का यह छोटा सा प्रयास है। प्रशासन की तरफ से तुरंत राहत दिए जाने के बाद भूतपूर्व सरपंच अनिल कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें