राजोरी। पीजी कालेज में बीएससी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने बताया कि छात्रा किराए के मकान में रह रही थी। पिछले 2 दिनों से जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो सोमवार को मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो उसे फंदे से लटकता पाया गया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया। अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार को सूचित किया। बेटी का शव लेने पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले 2 दिन से उनकी बेटी ने अपने घर में भी फोन पर कोई बात नहीं की थी। परिवार का मानना है कि उनकी बेटी आत्महत्या तो नहीं कर सकती लेकिन पुलिस गहन जांच कर तो सच सामने आ सकता है कि उनकी बेटी की मौत किन कारणों से हुई है। उधर पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलस्त नदी के किनारे मिला शव
पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले से कुछ दूरी पर पुलस्त नदी किनारे शव बरामद किया गया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की तलाशी ली। इसके बाद उसकी पहचान मंजूर अहमद 50 निवासी गांव राजपुरा मंडी के तौर पर हुई। पुलिस को उसके जेब से चिकित्सक के पर्चे और दवाई मिली है। पंचनामा भर कर शव को लोगों के सहयोग से नदी किनारे उठा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की बात कही। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि मंजूर अहमद लंब समय से बीमार था। सं