फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल 20 वें दिन भी जारी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर 20 दिन से काम छोड़ हड़ताल कर रहे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल बुधवार को 20 वें दिन भी जारी रही। इसके कारण लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि राज्य प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करने के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीते बीस वर्ष से उनकी मांगों को अनदेखा किया गया। इस कारण अब मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इस मौके पर जल शक्ति विभाग की अस्थायी कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान ने कहा कि राज्य प्रशासन द्वारा अस्थायी कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करना ठीक नहीं है। अगर इसी तरह से सरकार की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसमें वह लोग परिजनों को साथ सड़कों पर उतरेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें