फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के दैनिक वेतनभोगियों की हड़ताल का नहीं निकला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल सोमवार को सत्रहवें दिन भी जारी रही। इस कारण 17 दिन से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति न होने के कारण हाहाकार मचा है। हालांकि स्थायी कर्मचारियों पानी की आपूर्ति को बहाल रखने में लगे हैं, लेकिन अस्थायी कर्मचारियों के बिना विभाग के स्थायी कर्मचारियों द्वारा पानी की आपूर्ति बहाल रखना उनके बस में नहीं है। इस कारण क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं काम छोड़ हड़ताल कर रहे अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों के रवैये के कारण अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे आम जनता के लिए परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इस संबंध में अस्थायी कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान प्रेम कुमार का कहना कि अब अस्थायी कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो अब मजबूर होकर उन्हें बाल बच्चों के साथ सड़कों पर उतरना पड़ेगा । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें