सुंदरबनी। पटवारियों की काम छोड़ हड़ताल के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग के कार्य कराने के लिए वह पांच दिन से भटक रहे हैं, लेकिन पटवारियों द्वारा जम्मू में गिरफ्तार किए गए पटवारियों के रिहा नहीं होने तक काम छोड़ हड़ताल नहीं समाप्त करने के निर्णय के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि तहसील कार्यालय में हर रोज लोगों को कोई न कोई प्रमाणपत्र लेने के लिए आना पड़ता है। इसके लिए पटवारियों की अहम भूमिका रहती है। पटवारियों की हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय में सभी काम ठप हैं। संवाद