फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: चोरी हुआ सामान बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को पैदल उन स्थानों तक लेकर गई जहां-जहां की थी चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। शहर के अब्दुल्ला पुल और जवाहर नगर क्षेत्र में हुई चोरी के दो मामलों को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएचओ आबिद बुखारी ने बताया कि 25 जून की रात तीन लोगों ने अंधेरे और बारिश का लाभ उठाते हुए जवाहर नगर में सनी डिपार्टमेंटल स्टोर और अब्दुल्ला पुल के पास केके जनरल स्टोर में चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी समेट ले गए थे। एसएसपी गौरव सिवारकर की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध लोगो से पूछताछ की। इस दौरान तीन आरोपियों ज़हिर अब्बास उर्फ़ बिल्ला निवासी डुंगी, मोहम्मद नदीम निवासी साज थन्नामंडी और मोहम्मद अल्ताफ निवासी मनोट पुंछ ने जुर्म कबूल किया। उनसे चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस तीनों आरोपियों को पैदल उन स्थानों तक लेकर गई, जहां-जहां उन्होंने चोरी की थी। एसएचओ के अनुसार तीनोें के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। नदीम के खिलाफ पहले 8 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही, ताकि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें