फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: चोरी हुआ सोना, चांदी के गहने बरामद

Tue, 15 Jul 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पुलिस ने 72 घंटों के भीतर चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस दौरान 120 ग्राम सोना (लगभग 12 लाख मूल्य) और 530 ग्राम चांदी के आभूषण (लगभग 65,000 मूल्य) बरामद किए।
विज्ञापन

नौशेरा स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के आभूषणों की चोरी की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थी। इसमें तकनीकी निगरानी व क्षेत्रीय खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए छह अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह, राज कुमार, गगन कुमार, रितु (सभी निवासी फतेहाबाद, हरियाणा), सीमा रानी निवासी बठिंडा, पंजाब, पूनम निवासी राजस्थान शामिल हैं। इसी तरह के अन्य मामलों में संलिप्तता की पहचान के लिए जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें