फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार और गुज्जरमंडी बाजार में वीरवार को नगरपालिका (नपा) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नपा के कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने अतिक्रमण कर बाजार को तंग बनाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर टांगी गई तिरपालों को मौके पर ही फाड़ दिया और स्टालों को भी उखाड़ दिया। इस दौरान दुकानदारों ने नपा की कार्रवाई का विरोध किया। विरोध कर रहे दुकानदारों का आरोप था कि बिना नोटिस दिए ही अतिक्रमण हटाया जाने लगा। यदि पहले नोटिस जारी कर दिया गया होता तो उनका नुकसान नहीं होता। नपा ने तिरपाल फाड़ने के साथ-साथ उनके सामान को भी बरबाद किया है।

स्थानीय दुकानदार मोहम्मद शरीफ ने कहा कि यदि पहले से जानकारी होती तो वह खुद ही अतिक्रमण हटा देते। नपा को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि भरपाई नहीं हुई तो दुकानदार प्रदर्शन करेंगे। वहीं मौके पर मौजूद नपा अधिकारी मंजूर लोन ने बताया कि दुकानदारों को दो बार नोटिस भेज कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। उन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो नपा को मजबूरन बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें