संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। एसएसपी रंदीप कुमार ने जिला राजोेरी में नागरिक समाज शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन जिला पुलिस लाइन्स, राजोेरी के कॉन्फ्रेंस हॉल के अंदर किया गया।
इस बैठक में जिला राजोेरी में तैनात पुलिस अधिकारियों के अलावा नागरिक समाज के सदस्य, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक का उद्देश्य जिले से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था, जिसमें शांति और सुरक्षा बनाए रखना और चल रहे त्योहारी सीजन की व्यवस्था करना शामिल था। नागरिक समाज के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव और चिंताएं रखीं। प्रशासन और नागरिक समाज के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता के इर्द-गिर्द बहुत ही स्वस्थ माहौल में चर्चा हुई।