राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में चल रही हॉस्टल प्रीमियर लीग का मंगलवार को समापन हो गया। उप कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
लीग का आयोजन बीजेआरसी छात्रावास, बीजीएसबीयू के सर सैयद हॉल की तरफ से किया गया। 27 सितंबर को विश्वविद्यालय के खेल मैदान में शुरू हुई लीग में विभिन्न खेलों में छात्रों की भागीदारी दिखाई। लीग में 16 टीमों ने क्रिकेट में, 8 ने फुटबाल में, 10 टीमों ने टेबल टेनिस में और 4 टीमों ने वॉलीबाल में भाग लिया।
क्रिकेट में टीचिंग और स्पार्टन्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें टीचिंग फैकल्टी की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की। डॉ. परवेज अब्दुल्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वॉलीबाल में गणित विभाग, फुटबाल में सीटीएएन एफसी, और ईडी गौहर, व्याख्याता, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग टेबल टेनिस श्रेणी में ट्रॉफी जीतकर विजय हुए।
प्रोफेसर अकबर मसूद ने आयोजन के लिए लीग के प्रबंधन की सराहना की। कहा कि इस तरह के खेलों के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करना और उन्हें प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है। प्रोफेसर अकबर ने आशा व्यक्त की कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होंगे और छात्रों को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार मोहम्मद इशाक, डीन और एसोसिएट डीन, विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी और विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित थे। लीग को शारीरिक शिक्षा और खेल निदेशालय, बीजीएसबीयू द्वारा समर्थित किया गया, और हिलटॉप कैफे, बीजीएसबीयू द्वारा प्रायोजित किया गया। लीग का आयोजन तसीम मुफ्ती, वार्डन बीजेआरसी छात्रावास की देखरेख में हुआ।