अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत 17 बर्ष से कंम आयु बर्ग की लडकियों के बीच खेल मुकावले करवाए गए
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। नगर के ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में युवा एवं खेल विभाग की तरफ से शुरू हुई अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को 17 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के बीच खेल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें खो-खो में हाई स्कूल पैली की लड़कियों ने हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबाईं को हराकर फाइनल मैच जीता। इसी तरह से कबड्डी में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने हाई स्कूल पैली को हराया तथा वॉलीबाल में बिना मुकाबले के हाई स्कूल ठंगर की टीम विजय रही। संवाद