सेना की ओर से करवाई जा रही तीन दिवसिय वालीबाल प्रतियोगिता का समांपन
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में प्रतिभाओं को निखारने का मौका देने के उद्देश्य से सेना की ओर से आपरेशन सद्भावना के तहत हाई स्कूल टांडा कांगडी में कराई जा रही तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। सेना के कालीधार ब्रिगेड की ओर से शहीद हवलदार सुनील शर्मा की याद में कराई गई तीन दिवसीय लीग कम नाक आउट के अंतिम दिन स्कूलों की टीमों के फाइनल मैच में हाई स्कूल ढोक कांगडी की टीम ने हाई स्कूल टांडा कांगड़ी की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। तो पंचायतों की टीमों में पंचायत मिडिल कांगड़ी की टीम ने लोअर कांगड़ी की टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन मिडिल कांगड़ी के सरपंच अनिल कुमार तथा लोअर कांगड़ी की पंचायत के सरपंच रोशन लाल की मौजूदगी में शहीद हवलदार की विधवा रितू शर्मा ने सेना की अधिकारियों की मौजूदगी में विजेता तथा उपविजेता टीमों को इनाम तथा ट्राफियां देकर सम्मानित किया।