सुंदरबनी। सुंदरबनी में चल रही प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में बुधवार को बीपीएस ब्लास्टर की टीम ने सुपर किग्स सुंदरबनी को हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। सुंदरबनी क्रिकेट ऐसोसिएशन की ओर से आयोजित सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के बुुधवार को खेले गए मैच में सुंदरबनी सुपर किंग्स की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुल 158 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बीपीएस ब्लास्टर की टीम ने 19 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। इससे बीपीएस ब्लास्टर की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले अभिषेक सिंह को गेंमचेंजर का अवार्ड देकर जेडईओ सुंदरबनी सुभाष चंद्र ने सम्मानित किया। संवाद