फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की शिकायत पर विशेष टीमें गठित

Wed, 08 Oct 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए डीसी ने विशेष टीमों का गठन किया है। जिले के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों द्वारा डीसी से हेराफेरी की शिकायतें भी की गई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि सूची बनाने में हेराफेरी की जा रही हैं। बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, मंजाकोट, नौशेरा, कालाकोट और सुंदरबनी तहसीलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पीड़ितों की बनाई जा रही सूचियों में कई ऐसे नाम शामिल किए गए हैं, जिनका बाढ़ से कुछ भी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सूचियों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने डीसी से इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की थी। वहीं डीसी द्वारा पीड़ितों की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नई टीमों का गठन किया गया है। राजोरी के डीसी जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा गठित नई टीमों में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

डीसी ने इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बनाई गई सूचियों की दोबारा से जांच करें। खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे कर सूचियों में दर्ज नामों की जांच की जाए।डीसी ने राहत वितरण में पूरी तरह से पारदर्शिता लाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नई टीमों द्वारा सभी सूचियों की जांच पड़ताल के बाद ही पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें