फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राजोरी में रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान सेना का जवान लापता, NDRF और सेना की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

Mon, 09 Mar 2026 08:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान सिपाही अक्षित शर्मा लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए सेना, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू करती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर के राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार को एक सेना का जवान नदी पार करने के अभ्यास के दौरान लापता हो गया। इस घटना के बाद उसे खोजने के लिए सेना, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार यह घटना खौर क्षेत्र की मनावर नदी में हुई। लापता जवान की पहचान सिपाही अक्षित शर्मा के रूप में की गई है। सेना ने बताया कि यह अभ्यास सामान्य प्रशिक्षण का हिस्सा था और सिपाही अक्षित शर्मा दोपहर 12 बजे के आसपास लापता हुए।

सेना और नागरिक एजेंसियों ने उनके खोजने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों के साथ गोताखोर और विशेष बचाव उपकरण भी तैनात किए गए हैं, और खोज अभियान अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें