बैंक के बाहर पेंशन लेने वालों की भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
राजोरी। बैंकों में पेंशन लेने वालों की लगी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा ध्यान संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोनावायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के दौरान कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार करता देखा जा सकता है। खासकर बैंकों के बाहर पेंशन लेने वालों की भीड़ दिखती है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखता है। शनिवार को राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में j&k बैंक मै लंबी भीड़ थी, लेकीन कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का कोई खास ध्यान नहीं रखा जा रहा था। पेनशन लेने वाले लोग सोशल डिस्टेंसनग को तार-तार करके पेंशन लेने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। वही इस अवसर पर ना तो बैंक कर्मचारी ना कोई पुलिस जवान उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ज्ञान देता नजर आया और वह लोग बिना परवाह किए भीड़ में खड़े रहे। इतना ही नहीं सरकारी डिपो पर राशन लेने वाले लोग भी सोशल डिस्पेंसिंग को तार-तार कर राशन लेते नजर आते हैं। कहीं पर भी कोई भी सरकारी कर्मचारि या पुलिस जवान उन्हें सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए प्रेरित करता नजर नहीं आता।
बैंक के बाहर पेंशन लेने वालों की भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
बैंक के बाहर पेंशन लेने वालों की भीड़