फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

Sun, 31 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी/पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से आसमान पर काले घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। राजोरी आैर पुंछ दोनों ही जगहों पर बारिश आैर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


राजोरी के पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जिले भर में कमर तोड़ ठंड का कहर जारी है। दिन भर लोगों को ठिठुरते देखा गया।

गर्म कपड़े, स्वेटर व आग का सहारा लेने के बाद भी ठिुठरन से कोई खास निजात नहीं मिली। पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में शीत लहर के प्रकोप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

वहीं पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में शनिवार को भी दिनभर जारी रही वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्राें में हुए भारी हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस वर्षा और हिमपात से हर तरफ शीत लहर दौड़ गई। वहीं भारी हिमापत के चलते वाहनों की गति भी धीमी हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तड़के अचानक जिले के निचले क्षेत्रों पुंछ, सुरनकोट, मेंढर और मंडी में भारी वर्षा होने लगी। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों गली मैदान, लोरन, पीर की गली, हिलकाका, रंजाटी, तत्ताकुटी अदि क्षेत्रों में भारी हिमपात होने लगा। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में जहां उपस्थिती नाम मात्र रही, वहीं बाजारों में भी दिन भर वीरानी सी छाई रही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें